जालंधर ब्रीज: आने वाले मानसून के सीजन दौरान बाढ से बचाव के लिए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज लोहियाँ से फ़िरोज़पुर सड़क और गिद्दड़पिंडी में सतलुज दरिया पर बने रेलवे पुल नीचे मिट्टी के ढेरों की सफ़ाई के काम में योगदान के तौर पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल को एक लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा।
डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने रेलवे पुल का दौरा करते कहा कि पिछले समय दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पुल के नीचे से मिट्टी के ढेरों की सफ़ाई करवाने का काम किया जिसकी प्रशंसा करते हुए श्री थोरी ने कहा कि पुल नीचे से मिट्टी निकालने से इस क्षेत्र में बाढ के खतरे को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी इस काम में प्रशासन की तरफ से संत सीचेवाल को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया ,जिससे पुल के नीचे से पानी बिना किसी रुकावट के निकले और बाढ जैसी स्थिति से बचा जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि मानसून सीजन दौरान किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से पहले ही विशाल अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसमें ड्रेनेज की सफ़ाई से ले कर बाढ़ संभावित क्षेत्रों को और मज़बूत करने के कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि ज़िले में 4 करोड़ 96 लाख की लागत से 16 बाढ़ रोकने के कार्य करवाए जाएंगे, जिनमें 3.69 लाख की लागत वाले बाढ से सुरक्षा सम्बन्धित 8 काम और 1 करोड़ 27 लाख की लागत वाले 8 ड्रेनेज की सफ़ाई के साथ सम्बन्धित काम शामिल है। उन्होंने बताया कि इन कामों के टैंडर खुल चुके है और बाढ़ संभावित स्थानों पर पत्थर आदि सामग्री पहुँचने के साथ बाढ़ रोकने के प्रोजैक्टों पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आधिकारियों को इन कामों को समय पर पूरा करने के आदेश भी जारी किए, जिससे मानसून दौरान किसी भी बाढ़ जैसी स्थिति से निपटा जा सके।
इस मौके एस.डी.एम. शाहकोट लाल विश्वास बैंस, डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह, ऐक्सियन हरजोत सिंह वालिया, एस.डी.ओ. सुखपाल सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन