February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर ने छात्रों को तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को दिए आदेश

Share news


जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और मेरिट कम मीनज बेस्ड स्कॉलरशिप 2021-22 की घोषणा की है, जिसके लिए योग्य छात्रों को एक अवसर देकर आवेदनो की मांग की गई है।


सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक पंजाब की तरफ से जारी समय सारणी के अनुसार, भारत सरकार की तरफ से घोषित 6 अल्पसंख्यक (सिख, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, जैनी ईसाई) राष्ट्रीय स्कालरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नई स्कालरशिप एवं नवीनीकरण स्कालरशिप के लिए 15 नवम्बर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।

इसके अलावा जिन आवेदकों को 2020-21 के दौरान स्कालरशिप प्राप्त हुई है, उनके लिए छात्र पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप और मैरिट कम मीनज बेस्ड योजना के तहत 30 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते है।

इस स्कालरशिप के लिए आवेदक को सिख, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, जैन और ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित होना चाहिए और एक सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालय, संस्थान, कॉलेज या स्कूल में पढ़ता हो ।

इसके अलावा अपनाया गया कोर्स कम से कम एक वर्ष की अवधि का होना चाहिए और आवेदक के पिछले वर्ष की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 50% अंक होने चाहिए।

उन्होंने आवेदकों से अपने चालू बैंक खाते की जानकारी देने को भी कहा। इसके अलावा, किसी भी पूछताछ और पत्र विहार के लिए postmatricminoritypunjab@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने योग्य छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाकर स्कालरशिप प्राप्त करने का न्योता दिया। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों को भी निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलवाने में उनकी मदद के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जाए।


Share news