जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने बुधवार को विरसा विहार में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए युवाओं को अपने जीवन में कला के किसी न किसी रूप को अपनाने के लिए कहा । डिप्टी कमिशनर ने कहा कि कला मानव मन की अभिव्यक्ति है, जो हमारे रोशन पहलुओं को उजागर करने के साथ-साथ व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला सांस्कृतिक एवं साहित्य समिति ए.पी.जे. एजुकेशन एंड इंटेक (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) के सहयोग से आयोजित कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित यह प्रदर्शनी एक सराहनीय पहल है, जो कला को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा ।

डिप्टी कमिशनर ने इस अवसर पर युवाओं को अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि किताबें हमें ज्ञान देने के साथ-साथ हमारे बौद्धिक और दृष्टिकोण को भी व्यापक बनाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने स्थानीय श्री गुरु नानक देव पब्लिक लाइब्रेरी को नए साल तक नया रूप देने का लक्ष्य रखा है, उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर की तरफ से 1.99 करोड़ रूपये लागत वाली श्री गुरु नानक देव पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी को भी शुरू किया है।

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ छात्रों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग को देखा और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। ए.पी.जे. सत्या यूनिर्विसटी के वाईस चांसलर, डायरैक्टर ए.पी.जे.एजुकेशन सोसाइटी डा. सुचरिता शर्मा ने कहा कि कला प्रदर्शनी के माध्यम से नए कलाकारों में कला को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है, जिसमें जालंधर के विभिन्न स्कूलों के कलाकार छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया है। इस दौरान ए.पी.जे. कॉलेज की छात्राओं ने भी देशभक्ति की भावना की सुंदर प्रस्तुति दी।

इस मौके पर विरसा विहार वाइस चेयरमैन मेजर जनरल बलविंदर सिंह, सलाहकार कैप्टन इंद्रजीत सिंह धामी, ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के प्रिंसीपल डा. नीरजा ढींगरा, प्रसिद्ध कलाकार बासुदेव विश्वास, ए.पी.जे. कालेज के अंग्रेजी विभाग के प्रमुख डा. सुनीत कौर, जसप्रीत सिंह, सरिता तिवारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित