जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर 263 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स / आईईएलटीएस केंद्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि इससे पहले प्रशासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का लिखित में जवाब नहीं देने के कारण 495 इमिग्रेशन कंसल्टेंट/टिकटिंग एजेंट/आईईएलटीएस केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्रवाई के बाद 232 कंसल्टेंट ने अपनी मासिक कारोबारी रिपोर्ट के साथ अपना जवाब जमा करवाए,जबकि शेष 263 ने उन्हें जारी किए गए नोटिसों का जवाब नहीं दिया है, इसलिए उनके लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए है।
डिप्टी कमिशनर ने सभी लाइसेंस प्राप्त सलाहकारों/आईईएलटीएस केंद्रों को अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। रद्द किए गए लाइसेंसों की सूची एनआईसी जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान