जालंधर ब्रीज: मानसून सीज़न की शुरुआत से पहले संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज एसडीएम मुकेरियां कमलजीत सिंह और ड्रेनेज विभाग के एसडीओ सुखप्रीत सिंह के साथ ब्यास दरिया के किनारे बसे गांवों नौशहरा पत्तन, होशियारपुर कलोता और महिताबपुर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क और चिंतित है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पूर्व में आई बाढ़ों के कारण हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले ही 1.20 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी थी, जिससे ब्यास दरिया के किनारों पर सुरक्षा के लिए स्टड (रक्षक बांध) बनाए गए हैं और संबंधित कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्रामीणों की मांग पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि भी जल्द जारी की जाएगी ताकि बाकी बचे इलाकों में भी स्टड निर्माण संभव हो सके और गांवों तथा कृषि भूमि को बाढ़ के पानी से बचाया जा सके।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की इस तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। किसानों ने विशेष रूप से सरकार द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति और खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों को सराहा।
इस मौके पर सरपंच जसविंदर सिंह, नंबरदार बलजीत सिंह, बाबा मलकीत सिंह, नंबरदार अवतार सिंह, रविंदर सिंह रम्मी, कुलजीत सिंह, तरसेम सिंह, किसान नेता और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू