February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारी बारिश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर द्वारा हाईवे पुलों का निरीक्षण

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ आज हाईवे का निरीक्षण किया।

डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने लगातार बारिश के कारण यातायात को उचित रखने में आ रही समस्याओं का बारीकी से मूल्यांकन किया और हाईवे पुलों की संरचनात्मक क्षमता की जांच की।

अधिकारियों ने मानसून सीजन के दौरान उचित यातायात और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि यात्रियों की समस्याओं को दूर करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसी दौरान, पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को भारी बारिश के मद्देनजर शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया और निर्बाध यातायात बनाए रखने के लिए कहा।


Share news