जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हादसों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लापरवाही से खुद सहित अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालती है ।
डिप्टी कमिश्नर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सुरक्षा संबंधी सभी बातों का ध्यान रखें, स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों द्वारा सदैव यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहने ,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करे, नशे में वाहन नहीं चलाए, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को पहले निकलने का रास्ता दे और सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर एसडीएम लाल विश्वास बैंस, सहायक कमिश्नर उपिन्द्रजीत कौर बराड़ सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
सतीश पूनिया के कुशल नेतृत्व में भाजपा मजबूती से लड़ेगी चुनाव,पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार : राकेश राठौर
झूठे चोरी के मामले में दो दलित युवाओं के साथ कथित पुलिस अत्याचार ने ‘आप’ सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों की खोली पोल: कैंथ
सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड का डेटा इस बात का सबूत है कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब के दशकों पुराने ग्राउंडवाटर संकट को ठीक करना शुरू कर दिया है: बलतेज पन्नू