जालंधर ब्रीज: जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में कर्फ़्यू ख़त्म होने के बाद अब जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला निवासियों की सामाजिक जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाने की वचनबद्धता बढ गई है।
डिप्टी कमिशनर ने कर्फ़्यू को सही ढंग से लागू करने में लोगों के योगदान के लिए धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि 56 दिनों के कर्फ़्यू के दौरान लोगों के सहयोग और मदद से जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सका। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दिशा निर्देशों पर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी को जिले में फैलने से रोकनो के लिए संजीदा यत्न किए।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि अब जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कर्फ़्यू ख़त्म करने का फ़ैसला लिया गया है। उन्होनें कहा कि अब से जिले में कारोबार आम की तरह होंगे और इस लिए लोगों के कंधों पर जिम्मेदारिया बढ गई हैं। उन्होनें कहा कि अब जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को और ज़िम्मेदारी के साथ भूमिका निभानी होगी, साथ ही लोगों को मास्क पहनने के इलावा कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी के नियम की बहुत संजीदगी से पालना करनी होगी।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि इससे लोगों की कीमती जानें बचाने में मदद मिलेगी।
उन्होनें कहा कि लोगों की तरफ से क्या किया जाना है और क्या नहीं किया जाना इस सम्बन्धित 31 मई तक लगाए गए लाकडाऊन के लिए हिदायतें पहले ही विस्तार के साथ जारी की जा चुकीं हैं। उन्होनें कहा कि इन हिदायतें की पालना को यकीनी बनाना चाहिए जिससे जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
डिप्टी कमिशनर ने कोविड -19 को जिले में फैलने से रोकने के लिए कोविड वारियरज़, सभी पुलिस और सिविल प्रशासन के आधिकारियों और कर्मचारियों, मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ, सफ़ाईकर्मचारियों और अन्य जिनकी तरफ से कोरोना वायरस ख़िलाफ़ जंग में अहम योगदान दिया गया है सब की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया ।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान