February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस में गैर-पंजाबियों की हुई भर्ती सम्बन्धी डी.जी.पी. से रिपोर्ट मांगी

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस में गैर-पंजाबियों की हुई भर्ती संबंधी आज छपी मीडिया रिपोर्टों का सख़्त नोटिस लेते हुये राज्य के डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता को पिछले समय के दौरान पंजाब पुलिस में हुई भर्ती के विवरणों की रिपोर्ट माँगी है।

आज यहाँ प्रैस बयान में स. रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मसला है जो तुरंत जांच की माँग करता है, इसलिए उन्होंने डी.जी.पी. को इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्य पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने डी.जी.पी. को यह रिपोर्ट सात दिनों के अंदर सौंपने के लिए कहा है।

गृह मंत्री स. रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार इस समूचे मामले की तह तक जायेगी और यदि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई उल्लंघन या बेनियमिता पाई गई तो उसके मुताबिक बनती कार्यवाही की जायेगी।


Share news