जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजि़मों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। आज यहाँ वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से मुलाजि़म जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग की गई है। यह मीटिंग बड़े ही सुखद माहौल में हुई है।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुये वाटर सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि विभाग की मुलाजि़म जत्थेबंदियों के साथ मुलाजि़मों की माँगों संबंधी हुई मीटिंग में मुलाजि़मों की माँगों सम्बन्धी विचार-विमर्श किया गया और उनकी तरफ से बताया गया कि मुलाजि़मों की जायज़ माँगों को विचारने के उपरांत फ़ैसला लिया जायेगा।
इस मौके पर वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी, वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख विपुल उज्जवल विशेष तौर पर उपस्थित थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत