February 23, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ (यूटी) के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की

Share news

राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का दौरा संपन्न

पत्रकार टीम ने चंड़ीगढ़ में PM e-Bus Sewa योजना की जानकारी लीप्रतिनिधिमंडल ने चंड़ीगढ़,

पंजाब एवम हरियाणा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनओं की प्रगति का किया अवलोकन

जालंधर ब्रीज: पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), जयपुर द्वारा राजस्थान राज्य के वरिष्ठ संपादकों एवं रिपोर्टरों के पत्रकार दल ने इस दौरे के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ (यूटी) के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रेस दौरे के उद्देश्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

प्रेस दौरे के अंतिम दिन दल ने चंड़ीगढ़ परिवहन विभाग में PM e-Bus Sewa योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर परिवहन विभाग के चीफ आप्रेशनल मैनेजर यशजीत गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा PM e-Bus Sewa योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए कुल 428 बसों को स्वीकृति प्रदान की गई। वर्तमान में शहर में 80 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही थीं। 25 नई बसों के शामिल होने से यह संख्या बढ़कर 105 हो गई है।

उन्होंने ने बताया कि नई शामिल की गई 12 मीटर लंबी लो-फ्लोर, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। इनमें 400 मिमी लो-फ्लोर सुविधा, दिव्यांगजन यात्रियों के लिए पावर ऑपरेटेड रैंप एवं अन्य अत्यआधुनिक सुविधा, 36 यात्रियों के बैठने तथा 20 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता, व्हीलचेयर के लिए विशेष स्थान, एयर सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, यात्री सूचना डिस्प्ले तथा वॉयस-आधारित अगला स्टॉप घोषणा प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से बसों में सीसीटीवी कैमरे (यात्री क्षेत्र, चालक व्यवहार, रिवर्स एवं डैशबोर्ड दृश्य सहित), AIS-140 मानक के अनुरूप जीपीएस डिवाइस, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन तथा यात्रियों की सुविधा हेतु स्टॉप रिक्वेस्ट बटन लगाए गए हैं।

गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन वर्ष 2027-28 तक ट्राईसिटी क्षेत्र में संचालित सभी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से प्रतिस्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त 70 और बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। इस प्रकार कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 508 तक पहुंच जाएगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी, शहरी परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

चंडीगढ़ सिटी बस सर्विसेज सोसाइटी (CCBSS), चंड़ीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के अंतर्गत, भारत सरकार की पीएम ई-बस सेवा ( PM e-Bus Sewa) पहल के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रही है। इन बसों का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 फरवरी, 2026 को किया गया, जिसके साथ शहर में पहले चरण की इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हुई।

गुप्ता ने बताया कि फ्लीट अवलोकन के अंतर्गत वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसें चंडीगढ़ में शामिल की गई हैं। शेष 100 बसें वर्ष 2026 के दौरान चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।
बसें भारत में डिज़ाइन एवं निर्मित हैं। इंट्रा-सिटी (शहरी) सार्वजनिक परिवहन के लिए कॉन्फ़िगर की गईं।

उन्होंने बताया कि चार्जिंग एवं अवसंरचना — डिपो आधारित CCS2 फास्ट चार्जिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। रात्रिकालीन निर्धारित चार्जिंग व्यवस्था, लगभग 2–3 घंटे में पूर्ण चार्ज (बैटरी स्थिति पर निर्भर), स्मार्ट लोड मैनेजमेंट प्रणाली से बिजली मांग के अनुकूलन के अलावा, अर्थिंग, अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा मानकों का अनुपालन किया गया है। स्थानीय प्राधिकरणों के साथ समन्वित विद्युत लोड योजना के अलावा सुरक्षा एवं यात्री सुविधाएं लो-फ्लोर प्रवेश व सुगम चढ़ने-उतरने की सुविधा एवम् सीसीटीवी कैमरा एवं आंतरिक निगरानी प्रणाली से लैस है।

उन्होंने बताया कि यात्री सूचना डिस्प्ले सिस्टम, आपातकालीन स्टॉप व सुरक्षा अनुपालन सुविधाएं, रखरखाव एवं सेवा समर्थन उच्च परिचालन उपलब्धता लक्ष्य, रिमोट डायग्नोस्टिक्स आधारित प्रिवेंटिव व प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, बैटरी स्वास्थ्य निगरानी व थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, डिपो पर समर्पित सेवा इंजीनियर व तकनीकी दल, स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट व त्वरित सेवा प्रोटोकॉल के अलावा अन्य यह अत्यआधुनिक सेवाओं से लैस है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने इंटैलीजैँट ट्रांसपोर्ट सिसटम के कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। इस कंट्रोल रूम से सिटी बस सेवा की विभिन्न गतीविधियों की आनलाईन निगरानी सिस्टम का अवलोकन किया एवम जानकारी ली।

यह बसें वातावरण अनुकूल है जो प्रदूषण नहीं करती हैं। जिस से शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण में कमी के अलावा स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चंडीगढ़ प्रेस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों से विचार-विमर्श किया।


Share news

You may have missed