जालंधर ब्रीज: पीआईबी जयपुर द्वारा पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कपूरथला में साइंस सिटी का दौरा किया। इस दौरान साइंस सिटी के जनसंपर्क अधिकारी अशनि कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइंस सिटी की स्थापना जालंधर–कपूरथला मार्ग पर 72 एकड़ क्षेत्र में की गई है। यह देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी विज्ञान परियोजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य “एडुटेनमेंट” (मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा) द्वारा विज्ञान को लोकप्रिय बनाना है।
इसमें स्पेस थिएटर में विश्व ग्लोब के आकार की भव्य इमारत में स्थापित 328 सीटों वाला अत्याधुनिक स्पेस थिएटर अपनी विशाल स्क्रीन (सामान्य 35 मिमी स्क्रीन से 10 गुना बड़ी) के लिए प्रसिद्ध है। इसकी बाहरी संरचना 25 लाख कंप्यूटर डिज़ाइन टाइलों से निर्मित है, जो वास्तुकला का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है।

डिजिटल प्लेनेटेरियम में मल्टी-चैनल डिजिटल प्रणाली से युक्त यह प्लेनेटेरियम दर्शकों को तारों भरे आकाश, ग्रहों, नक्षत्रों और उनके ऋतुचक्र में होने वाले परिवर्तन का अद्भुत अनुभव कराता है। वर्चुअल एक्सपीडिशन (फ्लाइट सिम्युलेटर) जिसमें 30 सीटों वाला सिम्युलेटर आगंतुकों को अंतरिक्ष यात्रा, रोमांचक रेसिंग ट्रैक और रोलर कोस्टर जैसे वास्तविक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि वर्चुअल 3-डी शो इस शो में स्क्रीन से बाहर आती वस्तुएं और विशेष ध्वनि-प्रकाश प्रभाव दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं।
इंडोर लेजर शो में ध्वनि, प्रकाश और धुंध के अद्भुत संयोजन के साथ प्रस्तुत लेजर शो दर्शकों को आश्चर्यलोक की सैर कराता है। स्पेस गैलरी (कॉसमॉस) में उपग्रहों, सौर मंडल, अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान, अंतरिक्ष में जीवन और अंतरिक्ष तकनीक के विभिन्न अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करती है। फन साइंस गैलरी में लगभग 100 इंटरैक्टिव प्रदर्शनी मॉडल, जो मूलभूत वैज्ञानिक सिद्धांतों को रोचक ढंग से समझाते हैं।

इसेम्ब वर्चुअल रियलिटी / साइबर स्पेस में बच्चों और बड़ों के लिए समान रूप से आकर्षक है, जहां इंटरनेट, कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक की कार्यप्रणाली को मनोरंजक तरीके से समझाया जाता है। अमेज़िंग लिविंग मशीन (हेल्थ गैलरी)में 12 फीट ऊँचे हृदय मॉडल के माध्यम से रक्त संचार को प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। डायनासोर पार्क
देश के सबसे बड़े डायनासोर पार्कों में से एक, जहां 44 जीवन-आकार के डायनासोर स्थापित हैं।
कुछ डायनासोर ध्वनि और गति प्रभावों के साथ ज्वालामुखी संरचना के नीचे प्रदर्शित किए गए हैं। राज्य स्तरीय ऊर्जा शिक्षा एवं जागरूकता पार्क सौर, पवन, जल एवं जैव ऊर्जा जैसे गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का प्रदर्शन। यहां 20 किलोवाट सौर ऊर्जा से सभी प्रदर्शनी संचालित होती हैं। भूकंप सिम्युलेटर में 30 सीटों वाला सिम्युलेटर, जो भूकंप की वास्तविक अनुभूति कराता है। रक्षा गैलरी में 1971 में प्रयुक्त विजयंत टैंक, मिग-23 विमान, मिसाइल एवं टॉरपीडो जैसे रक्षा उपकरण प्रदर्शित हैं। रेल गैलरी में रेलवे बोर्ड के सहयोग से स्थापित इस गैलरी में भारतीय रेलवे तथा विश्व की प्रसिद्ध रेल परियोजनाओं जैसे कालका-शिमला रेलवे, जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक (उधमपुर-बारामुला परियोजना), जापान की बुलेट ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के डायोरामा प्रदर्शित हैं। डीजल इंजन सिम्युलेटर आगंतुकों को ट्रेन संचालन का वास्तविक अनुभव प्रदान करता है।
क्लाइमेट चेंज थिएटर 18 मीटर व्यास के डोम में स्थापित यह देश का अनूठा ऑब्जेक्ट थिएटर है, जो जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को आधुनिक तकनीक, प्रकाश एवं ध्वनि के माध्यम से प्रस्तुत करता है। लाइफ थ्रू द एजेस (विकास गैलरी) पृथ्वी और जीवन के विकास की कहानी 2D, 3D एवं हाफ-रिलीफ मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत की गई है।

More Stories
पीएसपीसीएल की ज़मीन से लेकर लैंड पूलिंग तक: बाजवा ने कहा न्यायपालिका पंजाब को आप के फैसलों से बचा रही
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एलुमनी ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन कैंपस की ओर बड़ा कदम
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल