जालंधर ब्रीज: WDPL सीज़न-2 का शुभारंभ आज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। टूर्नामेंट के पहले मैच की शुरुआत डीडीसीए की उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने पारंपरिक अंदाज़ में घंटी बजाकर की।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में दिल्ली की पूर्व महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सी. के. खन्ना (पूर्व अध्यक्ष, बीसीसीआई), रविंदर मनचंदा (पूर्व कोषाध्यक्ष, डीडीसीए), शिखा कुमार (उपाध्यक्ष, डीडीसीए), अशोक शर्मा (सचिव, डीडीसीए), हरीश सिंगला (कोषाध्यक्ष, डीडीसीए), मंजीत सिंह (निदेशक, डीडीसीए), श्याम सुंदर शर्मा (निदेशक, डीडीसीए), विकास कत्याल (निदेशक, डीडीसीए), तुषार सहगल (निदेशक, डीडीसीए), विक्रम कोहली (निदेशक, डीडीसीए), और राजकुमार शर्मा डायरेक्टर, उन्तक गोयल (सरकारी निदेशक) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका दुआ, अंजली शर्मा, सुनीता शर्मा, रीमा मल्होत्रा, अमिता शर्मा, जय शर्मा, आशा शर्मा, लतिका कुमारी और गायत्री वेणुगोपालन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का विशेष आकर्षण लगभग 1000 स्कूली छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे जोश और उल्लास के साथ इस आयोजन का आनंद लिया।

ख़ास बात यह रही कि इस साल दिल्ली की महिला क्रिकेटरों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। महिला खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या न केवल दिल्ली क्रिकेट की ताक़त और भविष्य को मज़बूत कर रही है, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी की बेटियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य कर रही है।
इस मौके पर डीडीसीए उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने कहा, “दिल्ली की महिला क्रिकेटरों का आगे आना बेहद गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।”
डीडीसीए अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह सीज़न न केवल खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बनेगा, बल्कि युवा क्रिकेटरों को अपने खेल को निखारने का बड़ा अवसर भी देगा। आज का मैच नॉर्थ दिल्ली स्टाइगर ओर साउथ दिल्ली सुपर स्टार के बीच खेला गया जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका

More Stories
बीआरपीएल द्वारा पहला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न