February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 94वां दिन: 2.8 किलोग्राम हेरोइन और 17 हज़ार रुपए की ड्रग मनी सहित 140 नशा तस्कर काबू

Share news

जालंधर ब्रीज: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 94वें दिन भी जारी रखते हुये पंजाब पुलिस ने आज 140 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 2.8 किलो हेरोइन, 3132 नशीले गोलियाँ और 17750 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे 94 दिनों में गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों की कुल संख्या 15,412 हो गई है।

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 94 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 475 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 101 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 573 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवेन्शन ( ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी- एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 74 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया है।


Share news