जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे ” युद्ध नशों विरुद्ध'” के 108वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.8 किलो हेरोइन, 2 किलो अफीम और 2.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस अभियान के दौरान इस से केवल 108 दिनों में गिरफ्तार किए गए तस्करों की कुल संख्या 17,897 हो चुकी है।
यह विशेष ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय मंत्रिमंडलीय सब-कमेटी का गठन भी किया है।
ऑपरेशन के विवरण देते हुए विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अरपित शुक्ला ने बताया कि 107 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1600 से अधिक पुलिसकर्मियों की सहभागिता से बनी 220 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 499 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 81 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 557 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
विशेष डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 69 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज हेतु सहमत किया है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया