February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के इम्तिहानों की डेटशीट में बदलाव

Share news

जालंधर ब्रीज: श्री गुरू तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव सम्बन्धी सरगर्मियों के मद्देनजऱ पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों का द्विमासिक मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाईन टैस्ट के लिए जारी की गई डेटशीट में बदलाव किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजऱ 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का सब्जेक्टिव टैस्ट टीचर-स्टूडैंट वाट्सऐप ग्रुप के द्वारा ऑनलाईन लिया जाएगा।

यह इम्तिहान अब 6 जुलाई, 2020 के बजाए 13 जुलाई, 2020 को शुरू होकर 18 जुलाई को ख़त्म होंगे। इस सम्बन्धी प्रश्न-पत्र हैड ऑफिस के द्वारा तैयार करके ऑनलाईन भेजे जाएंगे। 20 अंकों के टैस्ट में ऑबजैक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थियों के यह टैस्ट चैक करने के लिए सभी विषयों के अध्यापकों को एक हफ़्ते का समय दिया जाएगा।

विषयों के अध्यापक कक्षा इंचार्ज के साथ मिलकर विद्यार्थियों के अंकों का रिकॉर्ड तैयार करेंगे। प्रवक्ता के अनुसार 6वीं से 10वीं तक की कक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है, जबकि 11वीं और 12वीं की डेटशीट स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर तैयार करेंगे और ऑनलाईन पेपर लेंगे। गौरतलब है कि 6वीं से 12वीं का अप्रैल से मई तक का द्विमासिक सलेबस टी.वी. चैनलों / ज़ूम क्लासों / पी.डी.एफ. असाईनमैंटों के द्वारा पहले ही भेजा जा चुका है।


Share news