जालंधर ब्रीज: डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नत होने पर आई.पी.एस. अधिकारी राजपाल सिंह संधू को स्थानीय पुलिस लाइन में बैंड-बाजे की धुन पर भावनात्मक विदाई दी गई।
विदाई के अवसर पर बोलते हुए राज्यपाल सिंह संधू ने कहा कि जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पब्लिक द्वारा बतौर एस.एस.पी. रहते पूरा सहयोग दिया गया जिसके फलस्वरूप उन्होंने कपूरथला में अच्छी पुलिस सेवाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान कपूरथला पुलिस का काम बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भविष्य में भी समर्पण भावना, तनदेही और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया।
जिला पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजपाल सिंह संधू पर फुलों की वर्षा करते हुए भावनात्मक विदाई दी। इस अवसर पर एस.पी. हेडक्वार्टर तेजवीर सिंह, एस.पी. तफ्तीश रमनिंदर सिंह, फगवाड़ा के एस.पी. गुरप्रीत सिंह, एस.पी. पी.बी.आई सुरिंदर कुमार, डी.एस.पी स्पेशल ब्रांच अमरीक सिंह चाहल, डी.एस.पी. हेडक्वार्टर सतनाम सिंह, डी.एस.पी. गुरमीत सिंह, अशोक कुमार, हरप्रीत सिंह, हरबिंदर सिंह, डॉ. मनप्रीत कौर, भारत भूषण, बबनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह के अलावा समूह थाना अधिकारी और डी.पी.ओ. दफ़्तर के कर्मचारी एवं पुलिस लाइन स्टाफ भी मौजूद रहे।
कैप्शन : डी.आइ.जी. राजपाल सिंह संधू को फूलों के गुलदस्ते भेंट करते पुलिस अधिकारी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया