जालंधर ब्रीज: उपभोक्ताओं को पेश आती समस्याओं का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर रहने वाले पीएसपीसीएल के प्रमुख इंजीनियर दविंद्र कुमार शर्मा तथा उप मुख्य इंजीनियर इंद्रपाल सिंह द्वारा पूर्व मंडल में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा कर उपभोक्ताओं और दफ्तरी स्टाफ को राहत दी है ।
पीएसपीसीएल के पूर्व मंडल दफ्तर में खस्ता हाल सड़क संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों का निपटारा करते हुए आखिर सड़क निर्माण शुरू करवा दिया गया पीएसपीसीएल के प्रमुख इंजीनियर दविंद्र कुमार शर्मा व उप मुख्य इंजीनियर इंद्रपाल ने नीव पत्थर रखकर सड़क के नवीनीकरण का कार्य का शुभारंभ किया।
बता दें कि पीएसपीसीएल जालंधर कंपलेक्स में आने वाले उपभोक्ताओं और दफ्तरी स्टाफ को इस खस्ता हाल सड़क के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी उपभोक्ताओं और दफ्तरी स्टाफ द्वारा इस बाबत वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया गया जिसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त निगरान इंजीनियर जसपाल सिंह पर्व मंडल जालंधर की तरफ से उपभोक्ताओं और स्टाफ का पक्ष आला अधिकारीयों के समक्ष रखा गया।
दविंद्र कुमार शर्मा इंजीनियर इंद्रपाल सिंह की तरफ से सिविल कंस्ट्रक्शन तथा मेंटेनेंस जालंधर की तरफ से मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए सड़क के निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया।
इस मौके पर इंजीनियर मनजिंदर सिंह वरिष्ठ कार्यकारी इंजीनियर सीसीएम, मंडल जालंधर, इंजीनियर रविंद्र सिंह बैंस सहायक कार्यकारी इंजीनियर सीसीएम जालंधर विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस मौके पर पूर्व मंडल जालंधर के समूह स्टाफ इंजीनियर मनप्रीत सिंह धामी उपमंडल अधिकारी टी-1, इंजीनियर गोपाल कृष्ण उपमंडल अधिकारी टी-2, इंजीनियर रुपिंदर शर्मा एएई टी-3, इंजीनियर राजेंद्र कुमार, उपमंडल अधिकारी कमर्शियल, ज्ञान चंद मंडल सुपरडेंट, मुकेश कुमार सहायक लेखा ऑफिसर, इंजीनियर राजीव कुमार एएई, इंजीनियर राजेश गुप्ता, इंजीनियर रवि कुमार व समूह कलैरीकल और टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहे सभी ने पीएसपीसीएल अधिकारियों का धन्यवाद किया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित