जालंधर ब्रीज: पंजाब के उपभोक्ता मामले के विभाग के लीगल मैटरोलोजी विंग के द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य के लोगों को मास्क और सैनेटाईजऱ निश्चित भाव पर मुहैया करवाने के मकसद से राज्य भर में 1806 दुकानों और कैमिस्ट दुकानों पर छापे मारे गए। इनमें से 472 व्यापारिक संस्थानें अधिक कीमत वसूलती पायी गई, जिनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुये इनको 15,34,000 रुपए का जुर्माना किया गया है। यह जानकारी आज यहाँ विभाग के प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि वस्तुओं की अधिक कीमत वसूलने सम्बन्धी उनके विभाग को 17 शिकायतें मिली थीं, जिन पर कार्यवाही करते हुये राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान 227 दुकानदारों पर अधिक कीमत वसूल करने पर पी.सी.आर.एक्ट और अन्य सम्बन्धित धाराओं के अधीन मामले दर्ज किये गए। इसके अलावा 245 दुकानदारों को पी.सी.आर.एक्ट और अन्य सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज करके जुर्माना किया गया है।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया