जालंधर ब्रीज: राज्य के लोगों को वस्तुओं के असल भाव से अधिक कीमत वसूलने से बचाने के मकसद से राज्य भर में 1325 दुकानों और कैमिस्ट दुकानों पर छापे मारे गए, जिनमें से 176 व्यापारिक संस्थाएं असल कीमत से अधिक कीमत वसूल कर रहे थे, जिनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनको 11,02,000 के जुर्माने किए गए हैं।
यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने दी। उन्होंने बताया कि वस्तुओं की असल कीमत से अधिक कीमत वसूलने सम्बन्धी उनके विभाग को 7 शिकायतें मिली थीं, जिन पर कार्यवाही करते हुए राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जिस दौरान 186 दुकानदारों पर तय कीमत से अधिक कीमत वसूल करने के मामले में पी.सी.आर. एक्ट और अन्य सम्बन्धित धाराओं के अधीन मामले दर्ज किए गए।
इसके अलावा 176 दुकानदारों का पी.सी.आर. एक्ट और अन्य सम्बन्धित धाराओं के तहत मामले दर्ज करके जुर्माने किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों के अनुसार विभाग राज्य में ज़रूरी वस्तुओं की बिक्री एम.आर.पी. या उससे कम होने को यकीनी बनाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।

More Stories
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश
गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाक-आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकी साजिश को नाकाम किया; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार