गिद्दड़बाहा में आम आदमी पार्टी को एक बड़ी बढ़त मिली है। कांग्रेस नेता और गिद्दड़बाहा के एमसी राजीव कुमार मित्तल शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए। आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
इस मौके पर ‘आप’ नेता शमिंदर खिंडा, अंगद थेरी, एडवोकेट प्रितपाल शर्मा, एडवोकेट इंदरजीत सिंह, एडवोकेट हरदीप सिंह मंगल, लाभ सिंह भी मौजूद थे।
इस मौके पर पार्टी महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पंजाब के लोग मान सरकार की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। दिन-ब-दिन लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता विश्वास दिखाता है कि पंजाब को रंगला बनाने का हमारा प्रयास सही दिशा में जा रहा है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया