जालंधर ब्रीज: कांग्रेस को अपनी हार साफ़ दिखाई दे रही है, इसी कारण वो नीच हथकंडे अपना कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपनी डूबती किश्ती बचाने का प्रयास कर रही है।
इसकी शिकायत चुनाव आयोग को कर दी गई है। प्रदेश भाजपा महासचिव व चुनाव संचालन समिति के कन्वीनर जीवन गुप्ता ने बताया कि इस बार कांग्रेस का पंजाब से सुपड़ा साफ़ करने का मन जनता ने बना लिया है और कांग्रेस इस बारे में स्पष्ट जान चुकी है। अपने इसी डर को छुपाने के लिए कांग्रेस किसी पुराने वीडियो को एडिट करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।जीवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में अपने शासनकाल के दौरान बहुत विनाश किया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के अनुरूप नहीं है।
आम आदमी पार्टी पंजाब के भाईचारे को खत्म करने तथा पंजाब में अराजकता फ़ैलाने वाली पार्टी है। गुप्ता ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी किसी जनसभा में इनके विरुद्ध भाषण दिया होगा जिसे कांग्रेस ने आपने फ़ायदे के हिसाब से एडिट कर वायरल किया है। जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसकी शिकायत चुनाव आयोग व डीजीपी को करते हुए कांग्रेस के विरूद्ध मामल दर्ज करने की माँग की है।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित