जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी टूट के डर से पंजाब में अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा में देर कर रही है। कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। उसे कुछ सूझ नहीं रहा है कि किसको मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए। कांग्रेस आलाकमान अभी तक संशय में है कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करे या अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी दो-तीन नेताओं के नाम पर चुनाव लड़ें।
गुरूवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों का मूड देखकर कांग्रेस चिंता में पड़ गई है। सभी मीडिया सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते देख कांग्रेस बौखला गई है और पार्टी में फूट के कारण अपने कोई एक नेता को सीधे तौर पर आगे नहीं कर रही है। मान ने कहा कि 5 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। इसीलिए कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा के लिए 6 फरवरी का समय रखा है। कांग्रेस को इस बात का डर है कि अगर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा पहले की, तो विरोधी गुटों के उम्मीदवार भारी संख्या में अपना नॉमिनेशन वापस ले लेंगे और उम्मीदवारी छोड़ देंगे।
मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए कांग्रेस के सर्वे पर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जनता से ली गई राय पर कांग्रेस के नेता सवाल उठाते थें और उसे फर्जी बताते थे। अब आम आदमी पार्टी की नकल कर कांग्रेस खुद सर्वे करवा रही है। कांग्रेस हर मामले में पहले हमसे सवाल करती है, फिर हमारी नकल करती है। मान ने कहा कि अब लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने की पूरी तरह ठान ली है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया