जालंधर ब्रीज: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मूल चन्द पंवार महानिरीक्षक पश्चिमोत्तर सेक्टर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चण्डीगढ के कुशल मार्ग दर्शन में 13 अगस्त को ग्रुप केन्द्र सोनीपत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सोनीपत हरियाणा में साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
इस उपलक्ष्य में सोनीपत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होगें । हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगो में जागरूकता एवं प्रोत्साहन हेतु साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है । इस साईकिल रैली में ग्रुप केन्द्र सोनीपत के अधिकारी जवान व विभिन्न स्कूलों केन्द्रीय विधालय ग्रुप केन्द्र सोनीपत के छात्र तथा डीएवी पब्लिक स्कूल गन्नौर के अध्यापकगण एवं छात्र तथा दिल्ली पब्लीक स्कूल के अध्यापकगण एवं छात्र और खेवड़ा गांववासी भाग लेगें ।
इस साईकिल रैली को महानिरीक्षक पश्चिमोत्तर सेक्टर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा ।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया