जालंधर ब्रीज: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत डीसीपी (इनवेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (इनवेस्टिगेशन) जयंत पूरी और एसीपी (डी) अमरबीर सिंह की देख-रेख में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार, प्रभारी सीआईए स्टाफ जालंधर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस कमिश्नर जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16.10.2025 को सीआईए स्टाफ की टीम ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे नाकाबंदी के लिए मौजूद थी। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान सागर मसीह उर्फ बागी, निवासी क्रिश्चन मोहल्ला, नजदीक टांगे वाला अड्डा, कहनूंवान, जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। इस संबंध में मुकदमा नंबर 248, दिनांक 16.10.2025, धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

More Stories
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश