जालंधर ब्रीज:(एजेंसी) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा उनके बचाव में सामने आये हैं. कोच ने कहा कि आक्रामकता विराट का मजबूत पक्ष है पर उन्होंने कभी भी इसमें तय सीमा रेखा पार नहीं की है. राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘जब कोहली अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो देश के लिए उनकी इसी आक्रामकता की सभी सराहना करते हैं.
आक्रामकता उनका मजबूत पक्ष है हालांकि आक्रामकता और बदतमीजी के बीच एक रेखा है. उन्होंने कभी उस रेखा को पार नहीं किया. आक्रामकता उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है.’ न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मेजबान टीम के कप्तान केन विलियमसन के आउट होने पर कोहली ने जमकर जश्न मनाया और दर्शकों की तरफ इशारा करके चुप रहने के लिये कहा.
इसके बाद से ही विराट के व्यवहार को लेकर सवाल उठे हैं. वह इस सीरीज में दो मैचों की चार पारियों में केवल 38 रन ही बना पाए. न्यूजीलैंड दौरे में तीनों प्रारूपों में वह 218 रन ही बना सके, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. कोच ने कहा, ‘हर खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरता है. इसमें चिंता जैसी कोई बात नहीं है. वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि क्या गलत हो रहा है. हम इस पर बात कर चुके हैं. वह जल्द वापस करेंगे.’

More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल: अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या विशेष संस्करण का आयोजन होगा
महिला क्रिकेट के सशक्तिकरण की दिशा में बीसीसीआई का एक ऐतिहासिक कदम