जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कोरिया को 2-1 से हरा कर एशिया कप हॉकी जीतने वाली भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी। इस जीत के लिए टीम की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल है क्योंकि महिला जूनियर हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में कोरिया को हरा कर एशिया कप का खि़ताब जीता है।
इस खुशी के अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि पूरी टीम को मिले इस सम्मान से हर देशवासी का सिर ऊँचा हुआ है। हॉकी के सुनहरे भविष्य की आशा प्रकट करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि वो दिन अब दूर नहीं, जब हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी जल्द ही खो चुकी अपनी शान को पुन: प्राप्त करेगा।

More Stories
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया
आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए किया डीन नियुक्त