February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धाँजलि भेंट

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन शुक्रवार को विधान सभा में दिवंगत शख्सियतों, आज़ादी संग्रामियों, राजनैतिक हस्तियों और पंजाब के प्रसिद्ध गायक, जिनका विधान सभा के पिछले सैशन के बाद देहांत हो गया था, को श्रद्धाँजलि भेंट की गई। 

16वीं पंजाब विधान सभा के बजट सैशन के पहले दिन सदन ने पूर्व मंत्रियों हरदीपइन्दर सिंह बादल और जत्थेदार तोता सिंह के इलावा पूर्व विधायकों सुखदेव सिंह सुखलद्धी और शिंगारा राम सहूंगड़ा को श्रद्धाँजलि भेंट की गई। सदन ने आज़ादी संग्रामियों तारा सिंह, स्वर्ण सिंह, करोड़ा सिंह और सुखराज सिंह संधावालीया को भी श्रद्धा के फूल भेंट किये, जिन्होंने देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई। 

इस दौरान सदन ने पर्वतारोही गुरचरन सिंह भंगू अर्जुन ऐवार्डी को भी श्रद्धाँजलि भेंट की, जिन्होंने 1965 में विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट की सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस दौरान एथलैटिकस के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने वाले महान एथलीट हरी चंद अर्जुन ऐवार्डी को भी सदन ने श्रद्धाँजलि भेंट की। 

सदन ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू ( सिद्धू मूसेवाला) को भी श्रद्धाँजलि भेंट की, जिन्होंने संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में अपने लिए अलग स्थान बनाया। सदन ने शिरोमणि कमेटी के पूर्व जूनियर मीत प्रधान और प्रसिद्ध सिख शख्सियत प्रिंसिपल सुरिन्दर सिंह को भी श्रद्धा के फूल भेंट किये। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।


Share news