जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के जवान की कारगिल में ड्यूटी निभाते हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि संगरूर ज़िले के गाँव छाजली से सम्बन्धित भारतीय फ़ौज का जवान परमिन्दर सिंह कारगिल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे में शहीद हो गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश और परिवार के लिए अपूर्णीय कमी है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ गहरा दुख जताते हुये कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद परमिन्दर सिंह ने अपनी ड्यूटी बहादुरी के साथ निभाते हुये पेशेवर समर्पण का प्रदर्शन किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद का बलिदान नौजवानों को अपनी ड्यूटी समर्पण और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की नीति के मुताबिक वित्तीय सहायता दी जायेगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित