April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री द्वारा नवीनीकरण के बाद ज़िला लाइब्रेरी संगरूर निवासियों को समर्पित

Share news

जालंधर ब्रीज:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ज्ञान के प्रसार के लिए नवीनीकरण के बाद बाबा बन्दा सिंह बहादुर ज़िला लाइब्रेरी संगरूर के लोगों को समर्पित की।

इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कंप्यूटर सैक्शन, एयर कंडीशनिंग, आर. ओ. वाटर सप्लाई और आधुनिक लैंड सकेपिंग सहित इस लाइब्रेरी में तकरीबन 250 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सहूलतों वाली इस लाइब्रेरी को 1.12 करोड़ रुपए की लागत के साथ एक आदर्श लाइब्रेरी के तौर पर स्थापित किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि ऐसी 28 अन्य लाइब्रेरियां अकेले संगरूर ज़िले में बनाईं जाएंगी जिससे ज़िले में ज्ञान के प्रसार का लोक लहर में बदलना यकीनी बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को लाभ देने के लिए राज्य भर की लाइब्रेरी का इसी तर्ज़ पर नवीनीकरण किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों को आई. ए. एस., पी. सी. एस. सहित अन्य मुकाबले वाली परीक्षाओं की मुफ़्त कोचिंग देने के लिए पंजाब भर में आठ कोचिंग सैंटर खोले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सैंटर यकीनी बनाऐंगे कि पंजाबी विद्यार्थी इन मुकाबले वाली परीक्षाओं में पास होकर पूरे उत्साह के साथ देश की सेवा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने शासनकाल के एक साल के अंदर राज्य के नौजवानों को 30,000 सरकारी नौकरियाँ दीं हैं और आगे भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को नौकरियाँ देने के कार्य को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि समूची भर्ती पारदर्शी और मेरिट के आधार पर की गई है। भगवंत मान ने कहा कि समूची भर्ती प्रक्रिया के दौरान उचित विधि अपनाई गई, जिस कारण अभी तक 30,000 नौकरियों में से एक भी नौकरी को अदालत में चुनौती नहीं मिली।

पिछली सरकारों की सख़्त आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते समय में सरकार भ्रष्टाचार में शामिल थी और बाकी नेताओं के साथ मिलकर पूर्व मंत्रियों ने लोगों का पैसा लूटा। इसकी मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियारपुर से सम्बन्धित एक पूर्व मंत्री के घर से नोट गिनने वाली दो मशीनें बरामद हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि इन लोगों ने पद का दुरुपयोग करके ग़ैर-कानूनी ढंग से किस तरह पैसा कमाया हुआ था। भगवंत मान ने प्रण करते हुये कहा कि पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध धोखा करने वालों के खि़लाफ़ कार्रवाई करके जवाबदेही तय की जायेगी।

लोगों को भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ जंग शुरु करने का न्योता देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले दिन से एंटी करप्पशन एक्शन लाईन की शुरुआत करके भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ बिगुल बजा दिया था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को गोआ में पंजाब की तकरीबन 9 एकड़ ज़मीन का पता लगा है जो पिछली सरकार के समय मामूली कीमत पर लीज़ पर दे दी गई थी। भगवंत मान ने कहा कि यह ज़मीन जल्द ही खाली हो जायेगी और इसमें शामिल किसी भी नेता को बक्शा नहीं जायेगा।

वोटरों का धन्यवाद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए वह पंजाब के लोगों ख़ास कर संगरूर के लोगों के ऋणी हैं और अपनी ज़िंदगी में कभी भी नहीं भुलेंगे। मुख्यमंत्री ने उनकी तरफ से संसद मैंबर के तौर पर इस हलके में दीं ग्रांटों का प्रयोग उचित ढंग से करने के लिए संगरूर निवासियों की पूरा सराहना की। पिछली सरकार के ख़ज़ाना मंत्री पर हमला बोलते हुये भगवंत मान ने कहा कि हमारे पास विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है, जबकि यह ख़ज़ाना मंत्री सार्वजनिक कामों के लिए हरेक बार ख़ज़ाना खाली है, का शोर मचाते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर लोक सभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब से चुने हुए प्रतिनिधियों का 100 का आंकड़ा छू लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आई. पी. एस. चुने गए लहरागागा के नौजवान रोबिन को नौजवानों सामने रूबरू करते हुए कहा कि सिर्फ़ विद्या के साथ ही सभी कठिनाईयों पर विजय पायी जा सकती हैं। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के सहृदय यत्नों स्वरूप पंजाब मुल्क का प्रथम राज्य बन कर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए रंगला पंजाब सृजन करने के लिए उचित जुगतबंदी की है।


Share news

You may have missed