February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री द्वारा सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की मौत पर दुख व्यक्त,पीड़ित परिवारों को दो-दो करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को होशियारपुर के नज़दीक सड़क हादसे में तीन पुलिस मुलाजिमों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके परिवारों को दो-दो करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। 

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण बात है और यह राज्य के लिए और पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक-एक करोड़ रुपए के बीमे की अदायगी एच. डी. एफ. सी. बैंक द्वारा की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की सैनिकों (हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस मुलाजिमों) और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के मुताबिक है। 


Share news