August 4, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की नामवर कंपनी ‘वरबीयो ग्रुप’ को राज्य के साथ भावी सहयोग के मौकों की संभावना तलाशने के लिए कहा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जर्मनी की प्रमुख कंपनी ‘वरबीयो ग्रुप’ को राज्य के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के मौके तलाशने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने अपनी बर्लिन दौरे के दौरान वरबीयो वेरीनिगट बायो एनर्जी एजी के संस्थापक और सी. ई. ओ. कलौस सौटर के साथ मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरबीयो ग्रुप का राज्य के साथ मज़बूत रिश्ता है क्योंकि इसकी भारतीय सहायक कंपनी वरबीयो इंडिया प्राईवेट लिमटिड ने हाल ही में भारत में सबसे बड़े बायोफ्यूल ( बायोमीथेन/ बायो- सीऐनजी) उत्पादन यूनिटों में से एक 33 टी. पी. डी. ( टन प्रति दिन) की क्षमता वाला बायो- सी. एन. जी. प्रोजेक्ट संगरूर में चालू किया है। उन्होंने कहा कि 80,000 क्यूबक मीटर प्रति दिन की क्षमता वाला बायो- सीऐनजी प्रोजैक्ट बायोगैस पैदा करेगा जो पराली जलाने की समस्या को हल करने का बढ़िया ढंग है।

भगवंत मान ने राज्य में औद्योगिक वातावरण के विकास के लिए अपने एजंडे और नीतियों को सांझा करते हुए वरबीयो ग्रुप को पंजाब के साथ अपनी सांझ बढ़ाने और राज्य में और कारोबार स्थापित करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री और कलौस सौटर ने राज्य में ग्रुप के प्रोजैक्ट और राज्य के खेती अवशेष के प्रबंधन में इसके योगदान के बारे चर्चा की। भगवंत मान ने सी. ई. ओ. को भरोसा दिलाया कि उनके प्रोजैक्ट के लिए किसी भी मसले को हल करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों, वातावरण समेत सभी पक्षों के लिए लाभदायक कदम उठाने के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कलौस सौटर और वरबीयो मैनेजमेंट को 23-24 फरवरी, 2023 को ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ में पंजाब में काम करने के बारे अपने तजुर्बे सांझा करने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के मौकों की तलाश का न्योता दिया। इस दौरान वरबीयो ग्रुप ने पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमैंट प्रमोशन ( इनवैस्ट पंजाब) द्वारा अपने प्रोजैक्ट को लागू करने में दिए गए सहयोग की सराहना की और राज्य में अपनी भावी विस्तार योजनाओं के बारे भी चर्चा की। 

बताने योग्य है कि वरबीयो ग्रुप यूरोप में बायो-ऊर्जा का प्रमुख निर्माता है और हरेक साल वरबीयो के प्लांट लगभग 660,000 टन बायो-डीज़ल, 260,000 टन बायो-ईथानौल, और 900 गीगावाट-घंटे बायो-मीथेन पैदा करते हैं। यह कृषि के प्रयोग के लिए जैविक खाद और पशु फीड के साथ-साथ फार्मास्यूटीकल, कॉस्मेटिक और फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए उच्च कीमत वाले कच्चे माल का निर्माण भी करता है। 


Share news