जालंधर ब्रीज:
यह एक समाचार-पत्र में आज प्रकाशित उस समाचार के संदर्भ में है, जिस में कहा गया है कि भारत सरकार ने लुधियाना के ग्राहकों के लिए मई 2020 के माह हेतु घरेलू गैस सिलेंडर पर 18 करोड़ रुपए से अधिक की सबसिडी जारी नहीं की है।
इस संबंधी भारत सरकार के पैट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है कि इस समाचार में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। मई 2020 के लिए सबसिडी इस लिए नहीं दी गई थी क्योंकि बिना सबसिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य कम था, जिसके कारण कोई सबसिडी नहीं बनती थी।

More Stories
पंजाब राज्य सफाई आयोग के हस्तक्षेप के बाद डी.एस.पी. बरनाला निलंबित
पंजाब सरकार द्वारा छात्राओं की शिकायत पर अध्यापक निलंबित
मान सरकार द्वारा 2,769 पात्र परिवारों को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹14.12 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत कौर