जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को भ्रष्टाचार के मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। अपने दफ़्तर में समूह विभागों और विजीलैंस विभाग के सीनियर अफसरों की मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से साफ़ और स्पष्ट हिदायतें हैं कि भ्रष्टाचार असहनीय है और किसी भी रिश्वतखोर के खि़लाफ़ बिल्कुल भी नरमी न बरती जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब वासियों को साफ़-सुथरा, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है और इस मकसद के लिए पर से जमीनी स्तर तक रिश्वतख़ोरी को हर हालत में बंद किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में विजीलैंस की तरफ से या सम्बन्धित विभाग की तरफ से भ्रष्टाचार के मामलों की जांच चल रही है उसे नियमों के मुताबिक मुकम्मल किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार की देरी या ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने स्पष्ट हिदायत की कि किसी भी दोषी को बिल्कुल भी बक्शा न जाये। कानून अनुसार रिश्वतखोरों के खि़लाफ़ सख़्त एक्शन लिया जाये परन्तु किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय बिल्कुल न किया जाये। इस मौके पर उन्होंने अलग-अलग विभागों में पैंडिंग मामलों संबंधी जानकारी और प्रगति रिपोर्ट ली।
उन्होंने राज्य के सभी उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर आम लोगों को सरकारी सेवाएं लेने में कोई मुश्किल न आने दी जाये और इस के बारे सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्टाफ को हिदायतें जारी कर दें। उन्होंने पंजाब निवासियों को भी अपील की कि यदि कोई भी सरकारी मुलाजि़म या अफ़सर उनसे रिश्वत की माँग करता है तो इसकी तुरंत शिकायत की जाये।


More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया