February 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्य सचिव ने शहरों को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नरों और स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक की

Share news

जालंधर ब्रीज: आज मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य के शहरों और कस्बों में इस संबंध में विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आज स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ समस्त डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास), नगर परिषद और पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शहरों में कचरे के ढेर हटाए जाएं। इसके लिए व्यापक योजना बनाते हुए इसका प्रभावी तरीके से तुरंत प्रबंधन किया जाए। इस विशेष अभियान के तहत, लंबे समय से इकट्ठे कचरे को हटाने के लिए  उपाय किए जाएं।

अनुराग वर्मा ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर सफाई अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें। इसके अलावा, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है, वहां डिप्टी कमिश्नरों को जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम चल रहा है, वहां काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास की सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें अपने शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रयास तेज करने चाहिए।

बैठक में पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी और स्थानीय सरकारों की निदेशक दीप्ति उप्पल भी उपस्थित थे।


Share news