February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम-मुकेरियां से श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस रवाना

Share news

जालंधर ब्रीज: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी की ओर से श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को मुकेरियां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उनके साथ अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।विधान सभा क्षेत्र इंचार्ज ने कहा कि धार्मिक यात्रा को लेकर मुकेरियां के लोगों में बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की जनता के साथ जो भी वादा किया उसे निभाया है। उन्होंने पंजाब वासियों को तीर्थ यात्रा करवाने का वादा भी किया था, जिसे पूरा किया है और पूरे प्रदेश से लोग अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं।श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों को जाने वाली श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर जी.एस मुल्तानी ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए रोजाना बसों को पंजाब के अलग-अलग स्थानों से जाने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा का यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा।


Share news

You may have missed