जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान पटियाला में, अलग-अलग क्षेत्रों में कीमती योगदान देने वाली 13 मशहूर शख्सियतों को प्रमाण पत्रों से सम्मानित करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि सम्मानित की जाने वाली मशहूर शख्सियतों में सानवी सूद (रूपनगर), हरजिन्दर कौर ( जि़ला पटियाला), एस.डी.एम. खमानों संजीव कुमार, सुखदेव सिंह (पठानकोट), एकमजोत कौर (पटियाला), मेजर सिंह (तरनतारन), परमजीत सिंह वी.डी.ओ. पुरूष (बरनाला), सलीम मोहम्मद गुराया (जालंधर), गगनदीप कौर साइंस मिस्ट्रेस, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल सिविल लाईन (पटियाला), सुखपाल सिंह साइंस मास्टर, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मौड़ां (बरनाला), कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार कम प्रिंसिपल डायरैक्टर, सिविल मिलिट्री मामले, हैडक्वाटर पश्चिमी कमांड और संतोष कुमार, कमांडैंट, 7वीं बटालियन, एन.डी.आर.एफ. बीबी वाला (बठिंडा) शामिल हैं।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
हरियाणा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मिलेगी नई रफ़्तार
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक