जालंधर ब्रीज: संगरूर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को भाजपा के कई राज्य और जिला स्तरीय नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।
पंजाब व्यापार सेल के प्रदेश समन्वयक और व्यापार मंडल धुरी के अध्यक्ष विकास जैन,भाजपा युवा मोर्चा संगरूर के उप प्रधान संदीप गर्ग, व्यापार मंडल धुरी के उप प्रधान सुमित गोयल, अग्रवाल सभा धुरी के प्रधान अमन गर्ग, हार्डवेयर व पेंट एसोसिएशन धुरी के प्रधान संदीप गोयल तथा हनुमान मंदिर धुरी के उप प्रधान रजनीश गर्ग पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में आम घरों के बेटे-बेटियों को विधायक, सांसद,मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया। पार्टी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर लोग आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं का एकाएक ‘आप’ में शामिल होना संगरूर में आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह की बड़ी जीत की ओर इशारा करता है।
वहीं पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि वे भाजपा की कार्यप्रणाली से खासा नाराज थे । भाजपा ने केवल ढिल्लों और अन्य भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को हमारे सर पर बिठाया जबकि हम पिछले 30 सालों से पार्टी की निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी ने उनके कैडर को अकाली दल के साथ काम करने के लिए मजबूर किया, अब वे कांग्रेस नेताओं को शामिल करा रहे हैं और उन्हें महत्व दे रहें हैं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित