February 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आप पंजाब के नए प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिलाई शपथ

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने ‘आप’ पंजाब के नए प्रदेश पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-35 म्युनिसिपल भवन में पार्टी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।  

शपथ समारोह में पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम को राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष, जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश महासचिव, दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस को प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। वहीं अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जसवीर सिंह राजा गिल, जगदीप सिंह काका बराड़ और तरुणप्रीत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर शपथ दिलाई।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के अलावा आम आदमी पार्टी पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट मौजूद रहें।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी नई टीम आम आदमी पार्टी को पंजाब में संगठनात्मक तौर पर मजबूती प्रदान करेगी और ‘आप’ सरकार की नीतियों को पंजाब के जन-जन तक पहुंचाएगी।


Share news