जालंधर ब्रीज: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रवि शंकर झा ने आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 10 नये अतिरिक्त जजों को एक सादे और परिभावशाली समागम के दौरान पद की शपथ दिलायी।
हाई कोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि आज जिनको शपथ दिलायी गई उनमें अतिरिक्त जज कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, रितु टैगोर, मनीषा बत्रा, मिस हरप्रीत कौर जीवन, सुखविन्दर कौर, संजीव बेरी और विक्रम अग्रवाल शामिल हैं। इस मौके पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज और वकील भी शामिल थे। प्रवक्ता ने बताया कि अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जजों की संख्या 56 से बढ़ कर 66 हो गई है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया