February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्य कृषि अधिकारी ने पराली न जलाने संबंधी जागरुकता वैन को किया रवाना

Share news

जालंधर ब्रीज: कृषि व किसान कल्याण विभाग ब्लाक  होशियारपुर-2 की ओर से किसानों को धान के सीजन के दौरान पराली को न जलाने संबंधी एक जागरुरकता वैन को कृषि भवन से मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि इस धान के सीजन के दौरान धान की पराली को आग न लगाए।

कृषि विकास अधिकारी डा. जतिन ने बताया कि यह वैन ब्लाक के सभी गांवों में 14 दिन धान की पराली को आग न लगाने संबंधी प्रचार करेगी, जिसमें धान की पराली का खेतों में ही प्रबंधन करने के लिए अलग-अलग मशीनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कृषि कार्यालय की ओर से धान की पराली के प्रबंधन  के लिए अलग-अलग मशीनों से निजी किसानों, सोसायटियों को सब्सिडी पर मशीनरी मुहैया करवाई गई है, जिससे किसान इस मशीनरी का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने बताया कि इससे वातावरण को भी दूषित होन से बचाया जा सकेगा। इस मौके पर कार्यालय के समूह कृषि अधिकारी व ब्लाक होशियारपुर-2 का समूह स्टाफ मौजूद था।


Share news