जालंधर ब्रीज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और चुनाव संबंधी विभाग की कमान मिलने के बाद आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में अपना पद संभाल लिया।
अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अपनी समूची ज़िम्मेदारियां समर्पण भावना और लगन से निभाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार लोगों को उच्च-मानक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह तत्पर है और लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने चुनावी मैनीफ़ैस्टो में किया गया एक-एक वायदे को पूरा करेगी।
पद संभालने के मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ उनके पारिवारिक सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार