जालंधर ब्रीज: चेतक कोर ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में अपना 47वां स्थापना दिवस गरिमामयी ढंग से मनाया। यह कोर 1 जुलाई 1979 को लेफ्टिनेंट जनरल एम.एल. तुली के नेतृत्व में स्थापित हुई थी। ‘फाइट फॉरवर्ड, फाइट एग्रेसिव’ के गौरवशाली आदर्श नारे के साथ, अपनी स्थापना के बाद से यह कोर कई चरणों में परिवर्तन से गुजरते हुए एक उच्च स्तरीय व्यावसायिक, युद्ध के प्रति तत्पर और ऑपरेशनल रूप से सक्षम संगठन के रूप में विकसित हुई ।

इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में, लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चेतक कोर ने समस्त अधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर ‘योद्धा यादगार’ युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। यह श्रद्धांजलि उन वीर सपूतों को समर्पित थी, जिन्होंने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए विभिन्न युद्धों में अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर कोर कमांडर ने कोर के सभी अधिकारियों और जवानों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहने का आह्वान किया तथा भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं को बनाए रखने की प्रेरणा दी।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कोर की उच्च स्तरीय तत्परता की प्रशंसा की और आने वाले सभी अभियानों के लिए सदैव तैयार रहने का आग्रह किया।लेफ्टिनेंट जनरल विर्क ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के अमूल्य योगदान के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि कोर सदैव वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।


More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन