पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में विधान सभा के सदस्यों ने आज पिछले सत्र से लेकर अब तक दिवंगत मशहूर शख़्िसयतों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों के अलावा राजनीतिक शख़्िसयतों को श्रद्धाँजलि अर्पित की।
15वीं विधान सभा के सत्र के पहले दिन सदन ने पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, पूर्व संसदीय सचिव रवीन्दर सिंह संधू, शहीद नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह, शहीद सिपाही मन्जीत सिंह, इफको के चेयरमैन बलविन्दर सिंह नकई, स्वतंत्रता सेनानी निरंजन सिंह और अविनाश चंदर को श्रद्धाँजलि अर्पित की।
सदन ने शहीद सिपाही गज्जन सिंह और स्वतंत्रता सेनानी अर्जन सिंह को भी श्रद्धाँजलि अर्पित की। इस दौरान खेल और युवा मामले एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने लखीमपुर खीरी कांड में शहीद हुए चार किसानों और एक पत्रकार का नाम श्रद्धाँजलि देने के लिए प्रस्तावित किया।
इसी तरह विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी किसान आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों और खेत मज़दूरों का नाम श्रद्धाँजलि देने के लिए प्रस्तावित किया। इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की स्मृति में सम्मान के रूप में दो मिनट का मौन धारण किया गया।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन