April 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मासक ना पहनने वाले 5166 व्यक्तियों से वसूला 19.28 लाख जुर्माना

Share news

जालंधर ब्रीज: मास्क ना पहन कर लोगों की ज़िंदगी को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध सखत कार्यवाही को जारी रखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य मंत्री पंजाब द्वारा शुरू किये गए मिशन फतेह के अंतर्गत 5166 लोगों के चालान करके उनसे 19.28 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

​ इससे सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मास्क ना पहनने पर 5166 व्यक्तियों को 19.28 लाख रुपए का जुर्माना करने के इलावा होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक 23000 रुपए का जुर्माना किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इस के साथ ही जनतक स्थानों पर थूकने पर 282 लोगों को 30600 रुपए का जुर्माना किया जा चुका है।

श्री भुल्लर ने बताया कि इसी तरह अब तक 31440 वाहनों के ट्रैफ़िक चालान करके 1921 वाहनों को ज़ब्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 22 चौपहिया वाहनों को ओवर लोडिड होने के कारण 32000 रुपए और 17 आटो रिक्शा को ओवर लोडिड होने पर 8500 रुपए रुपए का जुर्माना किया गया है और इस के इलावा दो व्यक्तियों को सामाजिक दूरी की पालना ना करने पर 4000 रुपए का जुर्माना किया गया है।

उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा आज 321 ट्रैफ़िक चालान जारी किये गए हैं और 213 व्यक्तियों को मास्क ना पहनने पर 1.6 लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया है। उन्होने​ बताया कि इस मुहिम को आने वाले दिनों में भी जारी रखा जायेगा और उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जानी है। उन्होने कहा कि लोगों की यह नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि कोविड -19 महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार की तरफ से जारी निर्देशों की पूरी सख़्ती से पालना की जाये।


Share news