जालंधर ब्रीज: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर करमजीत कौर ने ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के दौरान करवाए गए विकास कार्यों का जायजा लेने हेतु आज जिले के ब्लाक दसूहा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से आने वाले फंडों का सही प्रयोग किया जाए और समय पर विकास कार्यों को पूरा करवाना यकीनी बनाया जाए।
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने उन साइटों का भी दौरा किया, जहां विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने गांव संगवाल, न्यू बडला व घोगरा में हो रहे विकास कार्यों की जांच की व अधिकारियों को कार्य की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
करमजीत कौर ने कहा कि अधिकारी एकजुटता व तालमेल से विकास कार्यों को पूरा करने में अपना योगदान दें ताकि लोगों तक सही मायनों में इलाके में हुए विकास का लाभ पहुंच सके। इस मौके पर जे.ई संदीप कुमार, सुपरिडैंट अजय कुमार, पंचायत सचिव ऋषि राणा, स्टैटिकल असिस्टेंट योजना कमेटी धर्मेंद्र, जूनियर सहायक विनय कुमार भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब सरकार ने 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए 181.23 करोड़ रुपये जारी किए: डॉ. बलजीत कौर
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी