February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

Share news

जालंधर ब्रीज: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए के चैक सौंपे। वीरवार अपने कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौतम को चैक सौंपते हुए चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ आधारभूत ढांचा भी मजबूत हो रहा है।
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि आज सरकारी हाई स्कूल कमालपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनहोता, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लंगरपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नंगल खुर्द, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सींघोवाल, सरकारी हाई स्कूल कोट पटियाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रसूलपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खिच्चियां, सरकारी प्राइमरी स्कूल शेरगढ़, सरकारी प्राइमरी स्कूल भीखोवाल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बाडिय़ा कलां में वहां की जरुरत के हिसाब से वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए राशी दी गई है। इस मौके पर उनके साथ आंकड़ा सहायक धरमिंदर सिंह, जूनियर सहायक विजय कुमार भी मौजूद थे।


Share news