जालंधर ब्रीज: विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कमिश्नरेट, लुधियाना के अधिकारियों ने 19 जनवरी 2026 को लुधियाना में कई तलाशी अभियान संचालित किए, जिनमें 311 करोड़ रुपये के बड़े नकली जीएसटी चालान घोटाले का खुलासा हुआ। लोहे और इस्पात क्षेत्र की एक प्रमुख निर्माण कंपनी ने इन नकली जीएसटी चालानों का लाभ उठाकर 47.50 करोड़ रुपये के अवैध इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) का इस्तेमाल अपनी जीएसटी देनदारियों की पूर्ति में किया, जिससे सरकारी राजस्व को काफी नुकसान हुआ।
तलाशी अभियानों के उपरांत, पिता-पुत्र की जोड़ी, जो इन फर्मों का संचालन और नियंत्रण कर रहे थे, केंद्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पूरी जांच अभी जारी है, ताकि इस घोटाले के नेटवर्क का पूरा दायरा उजागर किया जा सके और इसमें शामिल अन्य संस्थाओं की पहचान की जा सके।
सीजीएसटी लुधियाना कमिश्नरेट कर धोखाधड़ी का पता लगाने तथा ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराता है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास