February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सीजीएसटी लुधियाना ने लोहे और इस्पात निर्माण क्षेत्र में 311 करोड़ रुपये के नकली जीएसटी बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया,पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कमिश्नरेट, लुधियाना के अधिकारियों ने 19 जनवरी 2026 को लुधियाना में कई तलाशी अभियान संचालित किए, जिनमें 311 करोड़ रुपये के बड़े नकली जीएसटी चालान घोटाले का खुलासा हुआ। लोहे और इस्पात क्षेत्र की एक प्रमुख निर्माण कंपनी ने इन नकली जीएसटी चालानों का लाभ उठाकर 47.50 करोड़ रुपये के अवैध इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) का इस्तेमाल अपनी जीएसटी देनदारियों की पूर्ति में किया, जिससे सरकारी राजस्व को काफी नुकसान हुआ।

तलाशी अभियानों के उपरांत, पिता-पुत्र की जोड़ी, जो इन फर्मों का संचालन और नियंत्रण कर रहे थे, केंद्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पूरी जांच अभी जारी है, ताकि इस घोटाले के नेटवर्क का पूरा दायरा उजागर किया जा सके और इसमें शामिल अन्य संस्थाओं की पहचान की जा सके।

सीजीएसटी लुधियाना कमिश्नरेट कर धोखाधड़ी का पता लगाने तथा ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराता है।


Share news