जालंधर ब्रीज: जीओ और जीवन दो, भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा भारतीय योग संस्थान का 57वां स्थापना दिवस समारोह आज प्रातः पूरे हर्षोल्लास के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में योगाभ्यास, आसन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं करके आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय गोपाल दास, प्रांतीय प्रधान, भारतीय योग संस्थान उपस्थित रहे।
भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पंचकूला, मोहाली, कुराली, रोपड़ एवं चंडीगढ़,जीरकपुर , मोरिन्डा, गोविन्दगढ, सरहिंद,फतेहगढ़ साहिब से 300 से अधिक योगाचार्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी प्रांतीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों द्वारा आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सुचारू रूप से करवाया गया। राजन कपूर, जिला प्रधान पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा मंच संचालन बहुत ही सुन्दरता से किया गया।*
पश्चिमी जिला चंडीगढ़ के सभी अधिकारियों और साधकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में तन मन धन से महात्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें राजन कपूर, निर्मल सिंह, अशोक सेठी, सतीश साहनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।
गोपाल दास, प्रांतीय प्रधान भारतीय योग संस्थान,चंडीगढ़ प्रांत द्वारा अपने सम्बोधन में पतंजलि योग सूत्रों के विषयों पर बहुत ही सुन्दर जानकारी उपलब्ध करवाई गई तथा संस्थान से सम्बंधित दिशा निर्देश और संस्थान की गतिविधियों पर तथा भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के जीवन पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
योग साधना के पश्चात सभी योग साधकों द्वारा फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 में सफाई अभियान चलाया गया।
गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री,भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
निर्मल सिंह, ज़िला मंत्री, भारतीय योग संस्थान,पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, योगाचार्यों का धन्यवाद किया और राजन कपूर द्वारा वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ करवाकर कार्यक्रम को विराम दिया। उपरांत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ की टीम द्वारा प्रसाद वितरित किया।

More Stories
केवल सिंह ढिल्लों ने लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे की तैयारियों का जायजा, रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का किया निरीक्षण
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया